जशपुर,टीम पत्रवार्ता,30 जनवरी 2026
भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय द्वारा युवा मोर्चा की जिला इकाइयों की नई नियुक्तियों की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी सूची में जशपुर जिले की नई टीम का भी ऐलान किया गया है।जारी आदेश के अनुसार राज परिवार के प्रभावी चेहरे विजय आदित्य सिंह को भारतीय जनता युवा मोर्चा जशपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं संगठन को मजबूती देने के लिए दो महामंत्री भी नियुक्त किए गए हैं। इन पदों पर
गोपाल कश्यप और राजा सोनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन नियुक्तियों के बाद जशपुर भाजपा संगठन में युवा नेतृत्व को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि नई टीम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने,युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
उल्लेखनीय है कि इन चेहरों ने पिछली विधानसभा चुनाव में अपनी सक्रियता और कुशल रणनीति के साथ जिले की तीनों विधानसभा में विशेष कार्य किया था। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी चुनावी रणनीतियों और संगठन विस्तार की दृष्टि से यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
युवा मोर्चा की सक्रियता जशपुर जिले की राजनीति में अहम असर डाल सकती है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिलाया है।भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।





0 Comments