... सियासत:टिकट की दौड़ में बिल्हा से वाणी राव और जागेश्वरी वर्मा के बीच कांटे की टक्कर,तखतपुर से आशीष सिंह का टिकट फायनल....?

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

सियासत:टिकट की दौड़ में बिल्हा से वाणी राव और जागेश्वरी वर्मा के बीच कांटे की टक्कर,तखतपुर से आशीष सिंह का टिकट फायनल....?


बिलासपुर(पत्रवार्ता.कॉम)चुनाव नजदीक आते ही दावेदारों की सूची युद्ध स्तर पर तैयार की जा रही है यही कारण है कि लगातार दावेदारों की संभावित सूची सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। स्क्रीनिंग कमेटी में लिए गए निर्णय के बाद छन कर जो बातें सामने आ रही है उसमें जिले के हाईप्रोफाइल सीट बिल्हा से वाणी राव, जागेश्वरी वर्मा(दोनों में से कोई एक) और तखतपुर से आशीष सिंह का नाम तय माना जा रहा है। 

बिल्हा के जातिगत समीकरण में जहाँ जागेश्वरी तो सियासी छवि में वाणी भारी पड़ रही हैं। वहीं तखतपुर में स्क्रीनिंग कमेटी के सामने आशीष सिंह का कोई विकल्प नज़र नही आ रहा है। पिछले चुनाव में आशीष ने मार्जिन वोटों से हार का सामना किया था। लिहाजा उनका नाम तय माना जा रहा है।

बिल्हा में 1952 से लेकर अब तक राजनीति के इतिहास की बात करें तो यहां से कांग्रेस ओबीसी वर्ग का ही प्रत्याशी तय करते आई है। जातिगत समीकरण में वाणी और जागेश्वरी फिट बैठ रही है। जागेश्वरी के पक्ष में बड़ी बात ये है कि लोधी समाज से बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के पथरिया ब्लॉक के मतदाता ही हार जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे है। वाणी राव पूर्व मंत्री स्वर्गीय अशोक राव की बहू होने के अलावा उनका अपना राजनैतिक पृष्ठ भूमि भी है। 

खास बात ये है कि श्रीमती राव बिलासपुर नगर निगम की महापौर रहते अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रही है। इसके साथ ही वाणी राव ने जिस अंदाज में कांग्रेस प्रवेश किया था,उसके बाद से ही यह लगने लगा था कि पार्टी में उनकी बड़ी भूमिका तय होगी, इस दौड़ में जागेश्वरी के बजाय वाणी आगे निकल जाए तो अचरज की बात नही होगी। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के तीन बड़े वार्ड बिलासपुर नगर निगम सीमा के भीतर है। इन वार्डों में वाणी राव के प्रभाव से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।


Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब