... BIG BREAKING:10 हड़ताली सेवा से बर्खास्त, इनपर हुई कार्रवाई..

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

BIG BREAKING:10 हड़ताली सेवा से बर्खास्त, इनपर हुई कार्रवाई..



बिलासपुर(पत्रवार्ता.कॉम) 10 हड़ताली स्वास्थ्य कर्मचारियों को विभाग ने बर्खास्त कर दिया है। बीते 1 माह से ये हड़ताल पर थे। एस्मा एक्ट के तहत बर्खास्तगी की कार्रवाई की गयी है।

दरअसल बीते 1 अगस्त से प्रदेश के रूरल हेल्थ ऑफिसर  वेतनविसंगति सहित अन्य मांगो को लेकर हड़ताल पर है।चूंकि चिकित्सा सुविधा ज़रूरी सेवाओ में शामिल है। हड़तालियों को विभाग द्वारा नोटिस जारी कर काम में लौटने का आदेश दिया गया था। बावजूद कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। लिहाज़ा एस्मा एक्ट के तहत कलेक्टर के अनुमोदन पर 10 रूरल हेल्थ आफिसर (आरएचओ) को मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। जिनपर कार्रवाई हुई है उनमें 4 कोटा,4 बिल्हा और 2 गौरेला के आरएचओ शामिल है।

बर्खास्तगी की कार्रवाई के बाद से अन्य हड़तालियों में हड़कम्प मचा हुआ है। देखना होगा कि हड़तालियों का बर्खास्तगी की कार्रवाई के बाद आगे क्या रुख रहता है।




Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट