... खबर पत्रवार्ता : ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजनों के लिए मिला सुविधाजनक स्थान जोरंडाझरिया में 10 लाख रुपये की लागत से बना सामुदायिक भवन।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजनों के लिए मिला सुविधाजनक स्थान जोरंडाझरिया में 10 लाख रुपये की लागत से बना सामुदायिक भवन।

 


जशपुरनगर, टीम पत्रवार्ता, 6 अक्टूबर 2026। 

फरसाबहार तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोरंडाझरिया के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही सामुदायिक भवन की मांग पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक विष्णुदेव साय के विधायक मद से 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर गांव में सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है।

भवन का निर्माण पूर्ण होने से अब ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए गांव में ही सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो गया है। इससे विभिन्न आयोजनों के लिए अन्य स्थानों पर निर्भर रहने की समस्या दूर होगी।

ग्रामीण सामुदायिक भवन का उपयोग बैठकों, सामाजिक कार्यक्रमों, सांस्कृतिक आयोजनों तथा अन्य सामुदायिक गतिविधियों के लिए कर सकेंगे। गांव में यह सुविधा उपलब्ध होने से सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

सामुदायिक भवन की मांग पूरी होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही उनकी मांग को प्राथमिकता देते हुए भवन की स्वीकृति प्रदान की गई और निर्माण कार्य पूरा कराया गया।

ग्रामीणों ने कहा कि सड़क, भवन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से गांवों में विकास की गतिविधियों को गति मिल रही है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट