... खबर पत्रवार्ता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आदिवासी विकास को नई दिशा, ढाई वर्षों की उपलब्धियां सरकार ने गिनाईं शिक्षा, छात्रवृत्ति, वनाधिकार, खेल और अधोसंरचना के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों का दावा।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आदिवासी विकास को नई दिशा, ढाई वर्षों की उपलब्धियां सरकार ने गिनाईं शिक्षा, छात्रवृत्ति, वनाधिकार, खेल और अधोसंरचना के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों का दावा।

 


रायपुर, टीम पत्रवार्ता,14 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहलें की हैं। सरकार का दावा है कि शिक्षा, छात्रवृत्ति, वनाधिकार, खेल, संस्कृति और अधोसंरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। इन उपलब्धियों की जानकारी आदिम जाति विकास विभाग के मंत्री रामविचार नेताम और प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने रायपुर में आयोजित संयुक्त प्रेसवार्ता में दी।

प्रेसवार्ता में बताया गया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आदिवासी समाज को शिक्षा, रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के उद्देश्य से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। प्रदेश की 43 जनजातियों एवं उनके उपसमूहों के विकास के लिए कई अभिनव योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

सरकार के अनुसार पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति व्यवस्था को पूरी तरह ऑनलाइन और डीबीटी आधारित बनाया गया है। वर्ष 2025-26 में 84 हजार 702 विद्यार्थियों को 94.57 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। राज्य में वर्तमान में 2,817 आश्रम एवं छात्रावास संचालित हैं, जहां विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बताया कि प्रदेश के 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में 27 हजार से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इन विद्यालयों के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में 162 पदक जीतकर छत्तीसगढ़ को देश में दूसरा स्थान दिलाया है।

प्रेसवार्ता में यह भी बताया गया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए संचालित युवा करियर निर्माण योजना के माध्यम से अब तक 164 युवाओं का चयन विभिन्न अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय सेवाओं में हुआ है। आगामी वर्ष से इसे सीजी-एसीई योजना के रूप में और विस्तारित किया जाएगा।

वनाधिकार अधिनियम के तहत प्रदेश में 4.28 लाख से अधिक व्यक्तिगत वनाधिकार पट्टे वितरित किए जा चुके हैं तथा लंबित मामलों के निराकरण में भी तेजी लाई गई है। आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए देवगुड़ी निर्माण एवं मरम्मत योजना, जनजातीय गौरव दिवस तथा शहीद वीर नारायण सिंह लोक कला महोत्सव जैसे कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

सरकार ने बताया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है। वर्ष 2026-27 के बजट में आदिम जाति विकास विभाग के लिए 2,136.26 करोड़ रुपये तथा जनजातीय उपयोजना के लिए 42,165.95 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। आगामी योजनाओं में कोरबा में खेल परिसर, बीजापुर में नया प्रयास आवासीय विद्यालय, नारायणपुर और सुकमा में एजुकेशन सिटी तथा नए छात्रावास एवं आश्रम भवनों का निर्माण शामिल है।

प्रेसवार्ता में अंत्याव्यवसायी वित्त एवं विकास निगम के संचालक डॉ. जगदीश सोनकर, आदिम जाति विकास विभाग के आयुक्त राहुल वेंकट तथा टीआरटीआई की संचालक हीना अनिमेष नेताम भी उपस्थित थीं।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट