... खबर पत्रवार्ता : जशपुर में नवोदय चयन परीक्षा के लिए विशेष अभियान, 31 जुलाई तक होंगे आवेदन।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : जशपुर में नवोदय चयन परीक्षा के लिए विशेष अभियान, 31 जुलाई तक होंगे आवेदन।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 16 जुलाई 2026

जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST)-2027 के लिए जशपुर जिले में अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीयन सुनिश्चित कराने हेतु जिला प्रशासन से सहयोग मांगा है। समिति ने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों और बालिकाओं की अधिक भागीदारी पर जोर दिया है।

नवोदय विद्यालय समिति के आयुक्त राजेश लखानी ने कलेक्टर रोहित व्यास को भेजे पत्र में जिले में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय के सफल संचालन में जिला प्रशासन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने अनुरोध किया कि चयन परीक्षा का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र विद्यार्थियों तक इसकी जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि अधिकाधिक बच्चे इस अवसर का लाभ उठा सकें।

समिति ने जिला शिक्षा विभाग से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, नवोदय विद्यालयों में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं तथा निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा के संबंध में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का आग्रह किया है। साथ ही जिले के जवाहर नवोदय विद्यालयों के प्राचार्यों को भी विद्यार्थियों और अभिभावकों को आवेदन एवं परीक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

समिति के अनुसार, पिछले वर्ष देशभर में 25 लाख 99 हजार 277 विद्यार्थियों ने चयन परीक्षा के लिए पंजीयन कराया था। इस वर्ष अधिक से अधिक विद्यार्थियों, विशेषकर बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

JNVST-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई 2026 तक किए जा सकते हैं, जबकि चयन परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित होगी। इच्छुक विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

समिति ने जिला प्रशासन से अपील की है कि व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिकाधिक विद्यार्थियों को इस अवसर का लाभ दिलाया जाए।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट