... खबर पत्रवार्ता : केंद्र के 3 बड़े फैसलों से छत्तीसगढ़ को मिलेगी विकास की नई रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,सेमिकॉन 2.0, राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 और मोबाइल फोन विनिर्माण प्रोत्साहन योजना को बताया विकसित भारत की मजबूत नींव।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : केंद्र के 3 बड़े फैसलों से छत्तीसगढ़ को मिलेगी विकास की नई रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,सेमिकॉन 2.0, राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 और मोबाइल फोन विनिर्माण प्रोत्साहन योजना को बताया विकसित भारत की मजबूत नींव।

 


रायपुर, टीम पत्रवार्ता, 16 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा सेमिकॉन 2.0, राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 (NIPU-2026) और मोबाइल फोन विनिर्माण प्रोत्साहन योजना (MPMS) को मंजूरी दिए जाने का स्वागत करते हुए इसे विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ₹1.27 लाख करोड़ की सेमिकॉन 2.0 योजना देश में सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को नई ऊंचाई देगी। इससे भारत वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करेगा, वहीं छत्तीसगढ़ में भी उच्च तकनीक आधारित उद्योगों, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 से देश में उर्वरकों की उपलब्धता मजबूत होगी और छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को समय पर खाद मिलने से कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण प्रोत्साहन योजना (MPMS) भारत को वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और निर्यात का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे अनुसंधान, नवाचार, स्थानीय विनिर्माण और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नवाचार, निवेश, तकनीकी आत्मनिर्भरता और कृषि सशक्तिकरण पर आधारित ये फैसले आने वाले वर्षों में देश और छत्तीसगढ़ दोनों के आर्थिक विकास को नई गति देंगे।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट