... खबर पत्रवार्ता : कलेक्टर ने सुशासन शिविर के आवेदनों का निराकरण गंभीरता से करने के दिए निर्देश राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी को सड़क सुरक्षा समिति में लिए गए निर्णय को अमल करने के निर्देश।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : कलेक्टर ने सुशासन शिविर के आवेदनों का निराकरण गंभीरता से करने के दिए निर्देश राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी को सड़क सुरक्षा समिति में लिए गए निर्णय को अमल करने के निर्देश।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 12 मई 2026/

कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर अधिकारियों और जिला कार्यालय के कर्मचारियों को शासकीय कार्य e office, sparrow, eHRMS और i Got कर्मयोगी के माध्यम से ही कार्य करने के दिए निर्देश। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार प्रदीप कुमार साहू और सभी एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारीयों को निर्देश दिए हैं कि वे विकास खंड स्तरीय सुशासन शिविर में जिला स्तरीय अधिकारियों और बीएमओ, विकास खंड शिक्षा अधिकारी,महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी, फूड इंस्पेक्टर,श्रम विभाग, मत्स्य विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारीय शिविर में उपस्थित रहेंगे।

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन कलेक्टर जनदर्शन और सुशासन शिविर में प्राप्त आवेदनों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं।

समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी को सड़क सुरक्षा समिति के बैठक में सड़क को सुधारने के लिए गए निर्णय को अमल करने कहा है।

उन्होंने कहा कि जहां सड़क दुर्घटना ज्यादा होती है उन जगहों पर सुधार करण की आवश्यकता है और साइन बोर्ड दिशा सूचक बोर्ड लगाने की आवश्यकता बताई ।

कलेक्टर ने एन एच के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कार्यों को गंभीरता से नहीं किया गया तो सारी जिम्मेदारी एन एच के अधिकारियों को होगी और कारवाई भी अधिकारियों पर की जाएगी जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।

कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा 6/4 के तहत प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि गंभीरता से देने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कृषि अधिकारी को किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा खाद कि आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट