... खबर पत्रवार्ता : 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की ट्रैप कार्रवाई।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की ट्रैप कार्रवाई।

 


बेमेतरा, टीम पत्रवार्ता, 26 जून 2026

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बेमेतरा जिले के थान खम्हरिया थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय लहरे को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद थाना परिसर में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता दुर्गेश पटेल, निवासी ग्राम खैरझिटीकला ने ACB से शिकायत की थी कि गांव में पेड़ कटाई को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस द्वारा उसके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 (पूर्व में दंप्रसं की धारा 151) के तहत कार्रवाई करने की बात कही गई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कार्रवाई नहीं करने के एवज में प्रधान आरक्षक ने पहले 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी, बाद में सौदा 15 हजार रुपये में तय हुआ।

मनीष तंबोली, ACB अधिकारी ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। जैसे ही शिकायतकर्ता ने केमिकल लगे 15 हजार रुपये प्रधान आरक्षक को सौंपे, पहले से मौजूद ACB टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के बाद ACB अधिकारियों ने थाना परिसर को अपने नियंत्रण में लेकर आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई शुरू कर दी। जांच पूरी होने तक एहतियातन थाने में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। मामले की आगे की जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट