अंबिकापुर/सरगुजा, टीम पत्रवार्ता, 29 जून
सरगुजा जिले में सोमवार को अचानक बदले मौसम के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 5 वर्षीय मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।
पत्रवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार धौलपुर थाना क्षेत्र के डुमकी ग्राम पंचायत के खुटापारा में तेज आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिर गई। ग्रामीणों ने पत्रवार्ता को बताया जा रहा है कि दो बालक स्कूल मैदान में आम उठाने गए थे, जबकि एक युवक पास में बैल चरा रहा था। इसी दौरान बिजली गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया।
घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे खुटापारा गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।


0 Comments