अंबिकापुर, टीम पत्रवार्ता,20 फरवरी 2026
अंबिकापुर के एयरपोर्ट में लंबे समय से बंद पड़ी हवाई सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है। एलायंस एयर ने नया शेड्यूल जारी करते हुए अंबिकापुर–दिल्ली–अंबिकापुर (वाया बिलासपुर) फ्लाइट संचालन की घोषणा की है। यह सेवा सप्ताह में दो दिन सोमवार और बुधवार संचालित की जाएगी।
सोमवार का शेड्यूल
फ्लाइट संख्या 91613
सुबह 7:50 बजे दिल्ली से उड़ान
10:25 बजे बिलासपुर आगमन
10:50 बजे बिलासपुर से प्रस्थान
11:40 बजे अंबिकापुर आगमन
12:05 बजे अंबिकापुर से रवाना
2:35 बजे दिल्ली आगमन
बुधवार का शेड्यूल
सुबह 7:50 बजे दिल्ली से उड़ान
10:25 बजे अंबिकापुर आगमन
10:50 बजे अंबिकापुर से प्रस्थान
11:40 बजे बिलासपुर आगमन
12:05 बजे बिलासपुर से प्रस्थान
2:50 बजे दिल्ली आगमन
यह उड़ान सेवा शुरू होने से सरगुजा संभाग के यात्रियों को राजधानी दिल्ली से सीधा हवाई संपर्क मिलेगा। लंबे समय से क्षेत्रवासी नियमित उड़ान सेवा की मांग कर रहे थे। अब इस पहल से व्यापार, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में भी सुविधा बढ़ेगी।




0 Comments