... खबर पत्रवार्ता : पहाड़ी कोरवा बच्चों ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’, दीप ज्योति वंदना से गूंजा रामकृष्ण आश्रम।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : पहाड़ी कोरवा बच्चों ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’, दीप ज्योति वंदना से गूंजा रामकृष्ण आश्रम।

 


बगीचा/ जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 18 सितंबर 2026

 सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर गुरुवार को बगीचा नगर पंचायत के रामकृष्ण वार्ड क्रमांक 10 में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रामकृष्ण आश्रम के विशेष संरक्षित पहाड़ी कोरवा बच्चों की सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों ने दीप प्रज्ज्वलित कर सामूहिक दीप ज्योति वंदना की, जिससे आश्रम परिसर का वातावरण भक्तिमय हो उठा।

रौनी रोड स्थित शिव मंदिर, हनुमान मंदिर और रामकृष्ण आश्रम में दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम हुआ। गणेश जी की आरती के बाद श्रद्धालुओं ने दीप जलाए और प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। रामकृष्ण आश्रम में विद्यालयीन स्टाफ के साथ पहाड़ी कोरवा बच्चों ने सामूहिक दीप गान में हिस्सा लिया।

पहाड़ी कोरवा बच्चों द्वारा अपने हाथों से ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाना कार्यक्रम का भावनात्मक और विशेष दृश्य रहा। दीपों की रोशनी के बीच बच्चों ने सामूहिक रूप से दीप ज्योति वंदना की। इससे सेवा, आस्था और जनभागीदारी का संदेश सामने आया।

कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद श्रीमती प्रेमा थवाईत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी ने ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को सेवा संकल्प अभियान के तहत जनभागीदारी से जोड़ने का आयोजन किया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट