... खबर पत्रवार्ता : तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी और टोनही प्रताड़ना के दो फरार बैगा गिरफ्तार, भेजे गए जेल।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी और टोनही प्रताड़ना के दो फरार बैगा गिरफ्तार, भेजे गए जेल।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 15 नवंबर 2025

जशपुर पुलिस ने टोनही प्रताड़ना के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे दो बैगाओं को रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने तंत्र-मंत्र के नाम पर मृत महिला को जिंदा करने का दावा कर हजारों रुपये ऐंठे थे और बाद में एक निर्दोष महिला को टोनही बताकर उस पर हमला कराया था।

मामला थाना दुलदुला क्षेत्र के ग्राम भिंजपुर का है। पुलिस के अनुसार 8 नवंबर 2025 को पीड़िता फौसी बाई (53) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव के कुछ लोगों ने उसे टोनही बताकर घर में घुसकर मारपीट की और घसीटते हुए श्मशान घाट ले जाने का प्रयास किया। शोर सुनकर परिजन पहुंचे और उसकी जान बच सकी।

जांच में सामने आया कि रायपुर में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक फूलचंद भगत की पत्नी सुनीता भगत की बीमारी के दौरान मृत्यु हो गई थी। अंधविश्वास के चलते परिजनों ने बैगा कृपा चौहान और संतु राम चौहान से संपर्क किया, जिन्होंने झाड़-फूंक कर महिला को जिंदा करने का झूठा दावा किया और 60 हजार रुपये की मांग की। बाद में पीड़िता फौसी बाई को टोनही बताकर हिंसा कराई गई।

इस मामले में पहले ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। फरार बैगा कृपा चौहान (44 वर्ष, निवासी रायगढ़) और संतु राम चौहान (50 वर्ष, निवासी सारंगढ़-बिलाईगढ़) को पुलिस ने घेराबंदी कर उनके घरों से पकड़ा।

आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराएं 296, 351(2), 115(2), 333, 190, 191(2) तथा टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम की धारा 4 व 5 के तहत कार्रवाई की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि जादू-टोना और टोनही जैसे अंधविश्वास न केवल सामाजिक बुराई हैं, बल्कि गंभीर अपराध भी हैं। पुलिस ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रखेगी और नागरिकों से अंधविश्वास से दूर रहने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट