... खबर पत्रवार्ता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली के लाल किले के पास कार में हुए विस्फोट की घटना को बताया अत्यंत दुखद पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की गहरी संवेदना।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली के लाल किले के पास कार में हुए विस्फोट की घटना को बताया अत्यंत दुखद पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की गहरी संवेदना।

 


रायपुर, टीम पत्रवार्ता,11 नवम्बर 2025

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली के लाल किले के समीप कार में हुए विस्फोट की घटना को अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक बताया है। उन्होंने इस दुखद घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है तथा ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह घटना पूरे देश को झकझोर देने वाली है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और सभी संबंधित केंद्रीय एजेंसियां स्थिति की सतत समीक्षा कर रही हैं तथा प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने शांति और संयम की अपील करते हुए कहा कि इस कठिन घड़ी में देश के सभी नागरिक पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट