... खबर पत्रवार्ता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बगीचा नगर को बड़ी सौगात: 12 करोड़ 79 लाख से होगा गौरवपथ का निर्माण, नगरवासियों ने CM साय का जताया आभार......।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बगीचा नगर को बड़ी सौगात: 12 करोड़ 79 लाख से होगा गौरवपथ का निर्माण, नगरवासियों ने CM साय का जताया आभार......।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 27 नवम्बर 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले को लगातार विकास की नई सौगातें मिल रही हैं। इसी कड़ी में नगर पंचायत बगीचा को वित्तीय वर्ष 2025–26 में अवसंरचना मद के अंतर्गत 12 करोड़ 79 लाख रुपये की मंजूरी मिली है। नगर पंचायत बगीचा क्षेत्र के तहसील चौक से हाईस्कूल चौक तक गौरवपथ निर्माण कार्य किया जाएगा।

यह गौरवपथ न केवल नगर का स्वरूप बदलेगा बल्कि यातायात व्यवस्था, आवागमन और स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों में भी बड़ा सुधार लाएगा। नगरवासियों ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।जशपुर जिले में हो रहे त्वरित विकास कार्य यह साबित करते हैं कि साय सरकार विकास को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट