... खबर पत्रवार्ता : डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल बगीचा के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बनाई जगह।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल बगीचा के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बनाई जगह।

 


जशपुर/बगीचा, टीम पत्रवार्ता, 11 अक्टूबर 2025

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल बगीचा के छात्रों ने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई है। डीएवी विद्यालय परिवार के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय खेल 2025 की दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन जगदलपुर (जिला बस्तर, छत्तीसगढ़) में किया गया। इस प्रतियोगिता में बगीचा के डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल के छात्र संस्था प्रमुख उदय प्रकाश पांडे के मार्गदर्शन तथा शिवदत्त पाठक के नेतृत्व में शामिल हुए।

प्रतियोगिता में लंबी कूद, ऊंची कूद, शतरंज, तवा फेंक (डिस्कस थ्रो) आदि खेलों का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

शतरंज में प्रिंस ठाकुर, प्रांजल शर्मा, तनिष्क गुप्ता और श्रीमन गुप्ता (अंडर-17) ने उम्दा खेल दिखाया। वहीं ऊंची कूद और लंबी कूद में कक्षा 11वीं की छात्रा ममता विश्वकर्मा (अंडर-17 महिला वर्ग) तथा चक्का फेंक (डिस्कस थ्रो) में सुष्मिता कुजूर (अंडर-17) ने शानदार प्रदर्शन कर क्लस्टर स्तर से राज्य स्तरीय खेल में स्थान बनाया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी इन विद्यार्थियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा।

कक्षा 7वीं के छात्र श्रीमन गुप्ता ने लगातार पाँच सेट जीतकर राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जगह बनाई, जबकि प्रिंस ठाकुर ने पाँच में से चार जीत और एक ड्रॉ खेलकर अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में चयन पाया।

महिला वर्ग (अंडर-17) में ममता विश्वकर्मा ने ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुईं।

विद्यालय परिवार, शिक्षकों और अभिभावकों ने छात्रों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। अभिभावकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का समग्र विकास होता है, साथ ही खेलों से उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट