... खबर पत्रवार्ता : जशपुर में अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, DIG-SSP ने दिए सख्त निर्देश लंबित मामलों के निपटारे से लेकर NDPS नेटवर्क पर कार्रवाई तक, त्योहारों से पहले पुलिस को एक्टिव मोड में रहने के निर्देश।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : जशपुर में अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, DIG-SSP ने दिए सख्त निर्देश लंबित मामलों के निपटारे से लेकर NDPS नेटवर्क पर कार्रवाई तक, त्योहारों से पहले पुलिस को एक्टिव मोड में रहने के निर्देश।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 11 सितंबर 2026

जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए DIG एवं SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधिकारियों को कई अहम और सख्त निर्देश दिए। पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में 10 सितंबर को हुई बैठक में लंबित अपराध, शिकायत, मर्ग, चालान और पुराने प्रकरणों की समीक्षा की गई।

बैठक में साफ कहा गया कि विवेचना में लापरवाही और अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं होगी। लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण और शत-प्रतिशत निराकरण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा स्थायी एवं लंबित वारंटों की तामीली में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

त्योहारों से पहले पुलिस को अलर्ट मोड

आगामी त्योहारों को देखते हुए संवेदनशील स्थानों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की पहचान कर सुरक्षा व्यवस्था पहले से तैयार करने को कहा गया है। पर्याप्त बल की तैनाती, नियमित पेट्रोलिंग, भीड़ नियंत्रण और संवेदनशील इलाकों में निगरानी के साथ पुलिस की मौजूदगी जनता को साफ दिखाई देने पर जोर दिया गया।

गांवों में भी दिखेगी पुलिस की सक्रियता

पुलिस को सिर्फ थाना स्तर तक सीमित नहीं रहने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम स्तर के प्रभारी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने क्षेत्रों के गांवों में माह में 3-4 बार भ्रमण करने और ग्रामीणों की समस्याएं संवेदनशीलता से सुनने को कहा गया है। शिकायतकर्ता को निराश होकर वापस न लौटना पड़े, इस पर भी विशेष जोर दिया गया।

NDPS में सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, पूरे नेटवर्क पर प्रहार

मादक पदार्थों के मामलों में End-to-End Investigation पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस को आरोपी तक कार्रवाई सीमित रखने के बजाय नशे के स्रोत, परिवहन, सप्लाई, वितरण और उससे जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।इसके साथ ही अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, गौ-तस्करी, जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने को कहा गया।

साइबर ठगी पर त्वरित कार्रवाई

साइबर अपराध की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने और साइबर हेल्पलाइन एवं पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए गए। OTP, UPI फ्रॉड, फर्जी लिंक, ऑनलाइन ठगी और सोशल मीडिया फ्रॉड के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान तेज करने को कहा गया।

अपराधियों पर नजर, सरप्राइज चेकिंग बढ़ेगी

जिले में Visible Policing को प्रभावी बनाने के लिए नियमित पेट्रोलिंग, पैदल मार्च और कॉम्बिंग पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सरप्राइज चेकिंग के साथ गुंडा-बदमाशों और आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने को कहा गया है।

होटल-लॉज में हर आगंतुक का रिकॉर्ड जरूरी

होटल, लॉज और अन्य आवासीय प्रतिष्ठानों में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का समाधान ऐप के माध्यम से अनिवार्य पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। थाना स्तर पर इसकी नियमित जांच और निगरानी भी होगी।साथ ही CCTNS पोर्टल को अपडेट रखने और CM हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों का तथ्यात्मक एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया।

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सघन वाहन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना, बिना सीट बेल्ट, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल और नशे में ड्राइविंग जैसे मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही हेलमेट और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान भी लगातार चलाने पर जोर दिया गया।

जनता से व्यवहार में संवेदनशीलता की हिदायत

बैठक में पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को जनता के साथ शालीन, संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार करने तथा प्रत्येक शिकायत पर निष्पक्ष एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बेहतर पुलिसिंग के साथ जनता का पुलिस पर भरोसा मजबूत करना भी प्राथमिकता बताया गया।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार सहित जिले के एसडीओपी, डीएसपी, थाना एवं चौकी प्रभारी, रीडर और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट