... खबर पत्रवार्ता : माँ समलेश्वरी की पावन धरा पर 140 धर्मांतरित बंधुओं की हुई घर वापसी,अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कराया सनातन धर्म में पुनः स्वागत।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : माँ समलेश्वरी की पावन धरा पर 140 धर्मांतरित बंधुओं की हुई घर वापसी,अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कराया सनातन धर्म में पुनः स्वागत।

 


सारंगढ़, टीम पत्रवार्ता, 31 अक्टूबर 2025

माँ समलेश्वरी की पावन नगरी सारंगढ़ में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन के दौरान एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब 140 धर्मांतरित बंधुओं ने सनातन धर्म में पुनः प्रवेश किया।कार्यक्रम में अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने उपस्थित होकर सभी धर्मांतरित बंधुओं के पैर पखारकर विधिवत रूप से सनातन धर्म में स्वागत किया।

अपने उद्बोधन में श्री जूदेव ने कहा

“माँ समलेश्वरी की इस पवित्र भूमि पर आज धर्म की पुनःस्थापना का गौरवशाली क्षण है। सनातन धर्म केवल एक आस्था नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक उत्कृष्ट पद्धति है जो समरसता, प्रेम और सत्य के मार्ग पर अग्रसर करती है।”

उन्होंने यह भी कहा कि

 “यह घरवापसी हम परम पूजनीय कार्तिक उरांव जी को समर्पित करते हैं, जिन्होंने जनजाति समाज की संस्कृति के संरक्षण और हक के लिए अपना जीवन समर्पित किया।”


प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने आगे कहा

“पूज्य पिताजी कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी द्वारा प्रारंभ किया गया घरवापसी अभियान हमारे जीवन का आधार है। यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का कार्य है जो हमारी संस्कृति, परंपरा और आत्मसम्मान का प्रतीक है।”

कार्यक्रम में घर वापसी छत्तीसगढ़ प्रांत की संयोजिका श्रीमती अंजू गबेल ने युवाओं से अपने धर्म एवं संस्कृति के लिए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता  संजय भूषण पांडेय, अध्यक्ष जिला पंचायत सारंगढ़ ने की। मंच पर विशिष्ट अतिथियों में राजकुमार चौधरी (प्रांत प्रमुख धर्मजागरण), मेहर बाई नायक (स्वाध्याय प्रमुख), पूर्व विधायक केराबाई मनहर, जिलाध्यक्ष भाजपा ज्योति पटेल, मुक्ता वर्मा, उषाकला रेख बाई रामनामी, गुलाराम रामनामी एवं आचार्य श्रीराम भगत रामनामी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा टीम के रवि तिवारी, किशन गुप्ता, इशांत शर्मा, धीरज सिंह एवं अन्य कार्यकर्ताओं की प्रमुख भूमिका रही। संचालन अमित गोगले ने किया।

इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने धर्म, समाज और राष्ट्र की एकता के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट