जशपुरनगर, टीम पत्रवार्ता, 09 अक्टूबर 2026/
तुबा जंगल में मवेशी चराने के बहाने वन संपदा के अवैध दोहन और पेड़ों की कटाई के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई की है।वन परिक्षेत्र अधिकारी, तपकरा द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया, जिसमें मौके पर 6 नग पेड़ों के ठूंठ पाए गए। पूछताछ के आधार पर अवैध कटाई में संलिप्त व्यक्ति की पहचान कर उसके विरुद्ध POR प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
विभाग के अनुसार उक्त घटना कंडईबहार परिसर की है, जो फरसाबहार सर्किल के अंतर्गत आता है। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए परिक्षेत्र सहायक और परिसर रक्षक को कड़ी निगरानी और नियमित गश्त के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित कर्मचारियों को स्पष्टीकरण नोटिस भी जारी किया गया है।
इसके अलावा वन प्रबंधन समिति की बैठक कर ग्रामीणों को वन संरक्षण और अवैध कटाई रोकने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।


0 Comments