... Big ब्रेकिंग पत्रवार्ता : किसे Kiss करूं,किसे Wish करूं,व्याख्याता समेत महिला कर्मचारी ने प्राचार्य पर लगाया यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप,आरोपी प्राचार्य पर दो मामले दर्ज......।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

Big ब्रेकिंग पत्रवार्ता : किसे Kiss करूं,किसे Wish करूं,व्याख्याता समेत महिला कर्मचारी ने प्राचार्य पर लगाया यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप,आरोपी प्राचार्य पर दो मामले दर्ज......।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता,23 अगस्त 2025

जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिमड़ा के प्राचार्य सुधीर कुमार बरला पर महिला कर्मचारी और महिला व्याख्याता के साथ छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है। शिकायत पर बगीचा पुलिस ने आरोपी प्राचार्य के विरुद्ध बीएनएस की धारा 74, 75(1)(iv) व 79 के तहत दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

शिकायत के अनुसार घटना 15 अगस्त को विद्यालय की छुट्टी के बाद जब सभी स्टाफ घर चले गए तब महिला कर्मचारी प्राचार्य के कक्ष का दरवाजा बंद करने पहुंची। उसी समय प्राचार्य ने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर महिला के साथ अशोभनीय हरकत की और विरोध करने पर धमकी दी।

इसी तरह पूर्व में 14 नवंबर, बाल दिवस पर विद्यालय की एक महिला व्याख्याता ने आरोप लगाया कि प्राचार्य ने उनसे अशोभनीय बातें की और छेड़छाड़ का प्रयास किया।महिला शिक्षकों को कमेंट पास करना किसे किस करूं किसे विस करूं,आई लव यू समेत कई आपत्तिजनक बातें करना प्राचार्य की आदत हो गई थी।पूर्व में भी इसकी शिकायत की गई थी।

पीड़िताओं ने बताया कि लोकलाज व भय के कारण उन्होंने घटनाओं को लंबे समय तक छुपाए रखा, लेकिन लगातार मानसिक पीड़ा झेलने के बाद विद्यालय स्टाफ की मीटिंग में मामला रखा और फिर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने बताया कि आरोपी सुधीर कुमार बरला (52) पिता स्व. लाजरूस बरला, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिमड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद भटनागर ने कहा कि प्राचार्य की हरकत अनुचित एवं बेहद गंभीर है। विभागीय कार्रवाई के लिए संभागीय आयुक्त को पत्र भेजा गया है।

Post a Comment

1 Comments

Anonymous said…
Fake hai

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट