... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : मनरेगा कर्मचारियों के ईपीएफ से 11 लाख 26 हजार का गबन, महिला समेत तीन गिरफ्तार।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग पत्रवार्ता : मनरेगा कर्मचारियों के ईपीएफ से 11 लाख 26 हजार का गबन, महिला समेत तीन गिरफ्तार।

 


बलरामपुर, टीम पत्रवार्ता, 21अगस्त 2025

वाड्राफनगर थाना क्षेत्र में मनरेगा कर्मचारियों के ईपीएफ खातों से करोड़ों के बजाय 11 लाख 26 हजार रुपए की गबन का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने इस मामले में तत्कालीन लेखापाल वीरेंद्र यादव, डाटा एंट्री ऑपरेटर भगवान सिंह और उसकी पत्नी अंजू सिंह को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार जून 2023 से जून 2025 तक आरोपियों ने कर्मचारियों के ईपीएफ की राशि हेराफेरी कर सीधे अंजू सिंह के बैंक खाते में ट्रांसफर कराई। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अंजू सिंह को महिला जेल अंबिकापुर भेज दिया गया है, जबकि वीरेंद्र यादव और भगवान सिंह पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।

पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, पासबुक और एटीएम कार्ड भी जब्त कर लिए हैं।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट