... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : ईब नदी में मिले शव के रहस्य से उठा पर्दा, जशपुर पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया अंधा कत्ल।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग पत्रवार्ता : ईब नदी में मिले शव के रहस्य से उठा पर्दा, जशपुर पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया अंधा कत्ल।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता,23 जनवरी 2026

जशपुर जिले के चौकी सोनक्यारी क्षेत्रांतर्गत ग्राम सरडीह में ईब नदी से मिले एक व्यक्ति के शव के मामले में जशपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 20 जनवरी 2026 को ग्राम सरडीह के पास ईब नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर चौकी सोनक्यारी पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। शव की पहचान रामचंद्र राम (60 वर्ष) निवासी ग्राम सरडीह के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हत्यात्मक पाए जाने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।

शराब के नशे में विवाद बना हत्या की वजह

जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग उस समय मिला जब एक ट्रैक्टर चालक ने बताया कि घटना दिवस की शाम मृतक रामचंद्र राम, आरोपी सुबोध बेक एवं वह स्वयं ईब नदी के पास शराब पी रहे थे। बाद में ट्रैक्टर चालक आवश्यक कार्य से वहां से चला गया, जबकि मृतक को आरोपी के साथ अंतिम बार देखा गया।

इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुबोध बेक (28 वर्ष) निवासी ग्राम नगेड़ा पत्थर, वर्तमान निवासी ग्राम सरडीह को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि शराब के नशे में मामूली विवाद के चलते उसने मृतक के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे गंभीर चोट लगने के कारण मृतक की मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अपराध स्वीकारोक्ति एवं पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।इस कार्रवाई में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बगीचा दिलीप कुमार कोसले, थाना प्रभारी सन्ना उप निरीक्षक संतोष सिंह, चौकी प्रभारी सोनक्यारी सहायक उप निरीक्षक वैभव सिंह सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि सोनक्यारी क्षेत्र में नदी में मिले शव के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने त्वरित जांच कर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट