जशपुर,टीम पत्रवार्ता,04 जुलाई 2025
थाना कुनकुरी क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी रामजीत राम (उम्र 21 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पीड़िता ने थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2023 में एक शादी कार्यक्रम के दौरान उसकी पहचान रामजीत राम से हुई थी। दोनों में फोन पर बातचीत शुरू हुई और आरोपी ने प्रेम का इज़हार करते हुए शादी का वादा किया। इसी भरोसे के तहत 24 अप्रैल 2024 को एक शादी समारोह के दौरान आरोपी ने सुनसान स्थान पर युवती से दुष्कर्म किया और उसके बाद लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।
जब पीड़िता गर्भवती हुई तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। मामला महिला से संबंधित गंभीर अपराध का होने के चलते पुलिस ने IPC की धारा 376(2)(n) के तहत मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राकेश यादव, एएसआई मनोज साहू, आरक्षक जितेंद्र गुप्ता, भूपेन्द्र यादव व महिला आरक्षक कमला पैंकरा की अहम भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं व बच्चों से जुड़े अपराधों को लेकर पूरी तरह सतर्क है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर न्याय दिलाने की दिशा में सख्ती से काम किया जा रहा है।
टीम पत्रवार्ता | जशपुर
0 Comments