... खबर पत्रवार्ता : ट्रेन हादसे में मृत युवक का शव पहुंचा गांव, परिजनों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


खबर पत्रवार्ता : ट्रेन हादसे में मृत युवक का शव पहुंचा गांव, परिजनों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 11 जुलाई 2025

आंध्रप्रदेश के गुडूर रेलवे स्टेशन पर हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले नवरतन राम का शव शुक्रवार सुबह उनके गृह ग्राम चटकपुर पहुंचा। महज 21 वर्षीय नवरतन राम, पिता बिहारी राम के आकस्मिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जैसे ही शव गांव पहुंचा, अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे माहौल में गम और सन्नाटा पसर गया।

हादसे के बाद परिजनों को शव लाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में उन्होंने सीएम कैंप कार्यालय बगिया में मदद की गुहार लगाई। परिजनों की इस पीड़ा को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीरता से लिया और त्वरित निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के निर्देश पर कलेक्टर  रोहित व्यास ने तत्काल समन्वय कर शव वाहन की व्यवस्था कराई।

मुख्यमंत्री के निर्देश और प्रशासन की तत्परता के चलते आज सुबह नवरतन राम का शव सुरक्षित रूप से गांव लाया गया। अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच परिवार और गांववालों ने मुख्यमंत्री व प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि “इस कठिन समय में सरकार की संवेदनशीलता ने हमारी तकलीफ कुछ हद तक कम की। हम हमेशा कृतज्ञ रहेंगे।”

सीएम कैंप कार्यालय बगिया बना आमजन के लिए राहत केंद्र 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा बगिया को सीएम कैंप कार्यालय का दर्जा दिए जाने के बाद से यह स्थान आम लोगों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रहा। ग्रामीण क्षेत्र के लोग अब अपनी समस्याएं लेकर सीधे बगिया पहुंच रहे हैं, जहां तत्काल सुनवाई और राहत सुनिश्चित की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले उन्हें छोटी-छोटी समस्याओं के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब बगिया कार्यालय के माध्यम से उनकी आवाज सीधे शासन तक पहुंच रही है। इससे न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि न्याय और राहत की उम्मीद भी मजबूत हुई है।

पत्रवार्ता टीम की ओर से नवरतन राम को श्रद्धांजलि और परिवार के प्रति संवेदना।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट