... खबर पत्रवार्ता : मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत बगीचा में गौरव पथ निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन,लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से तहसील चौक से हाई स्कूल चौक तक बनेगा गौरव पथ।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत बगीचा में गौरव पथ निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन,लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से तहसील चौक से हाई स्कूल चौक तक बनेगा गौरव पथ।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता,15 जनवरी 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नगर पंचायत बगीचा में बस स्टैंड के पास गौरव पथ निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। यह निर्माण कार्य तहसील चौक से हाई स्कूल चौक तक लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।

इस अवसर पर सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय, जशपुर विधायक रायमुनि भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम, जिला पंचायत सदस्य गेंद बिहारी सिंह, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, कृष्णा राय, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशि मोहन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत बगीचा वासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए तहसील चौक से हाई स्कूल चौक तक गौरव पथ निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह कार्य 1279.77 लाख रुपये की लागत से अधोसंरचना मद अंतर्गत, संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा स्वीकृत किया गया है।

गौरव पथ निर्माण कार्य पूर्ण होने से नगर की सुंदरता में वृद्धि होगी, साथ ही यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी और सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए नगर पंचायत बगीचा के नागरिकों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट