... पत्रवार्ता सरोकार : मुख्यमंत्री साय की पहल से खुला विकास का रास्ता,चार नए पुलों का भूमि पूजन जल्द, 7000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मिल रही रफ्तार।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

पत्रवार्ता सरोकार : मुख्यमंत्री साय की पहल से खुला विकास का रास्ता,चार नए पुलों का भूमि पूजन जल्द, 7000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मिल रही रफ्तार।

 


नई दिल्ली,टीम पत्रवार्ता ,31 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ के विकास को गति देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल रंग ला रही है। आज नई दिल्ली में उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की, जहां राज्य की अधोसंरचना से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाओं को हरी झंडी मिल गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में चल रही सड़क योजनाओं और नए प्रस्तावित निर्माण कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री की पहल पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने अधिकारियों को 7000 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं को शीघ्र वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही केंद्रीय सड़क निधि (CRF) के तहत 600 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी दी गई, जिससे प्रदेश के कई जिलों में सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों को गति मिलेगी। राजधानी रायपुर में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए चार नए बड़े पुलों का निर्माण प्रस्तावित है, जिनका भूमि पूजन शीघ्र ही किया जाएगा।

बैठक में तय हुआ कि छत्तीसगढ़ की सड़क परियोजनाओं की योजना केंद्र के ‘गति शक्ति पोर्टल’ के माध्यम से बनाई जाएगी, ताकि योजनाओं को त्वरित मंजूरी मिल सके। रायपुर-आरंग-बिलासपुर-दर्री मार्ग पर 95 किलोमीटर लंबी छह लेन सड़क की डीपीआर तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं, जो औद्योगिक, कृषि और शैक्षिक दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग होगा। साथ ही समृद्धि एक्सप्रेसवे का विस्तार रायपुर तक करने का भी निर्णय लिया गया है।

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ी कई परियोजनाओं को मंजूरी मिली, जिसमें एनएच 130ए का उन्नयन, एनएच-43 का रेजिंग कार्य और एनएच-30 का मजबूतीकरण शामिल है। इन कार्यों की कुल लागत 115.95 करोड़ रुपये है। बिलासपुर शहर में 15 किलोमीटर लंबी नई सड़क, कटनी-गुमला मार्ग पर 11 किलोमीटर सड़क और केशकाल क्षेत्र में 4 किलोमीटर पहाड़ी सड़क निर्माण के प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सड़कें केवल यातायात का साधन नहीं, बल्कि विकास, रोज़गार और सामाजिक बदलाव की रीढ़ होती हैं। ‘अंजोर विजन 2047’ के तहत राज्य सरकार का उद्देश्य है कि हर गांव तक बेहतर, टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन व्यवस्था पहुंचे। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

यह भी पढ़ें