... जशपुर ब्रेकिंग न्यूज : "ऑपरेशन तलाश" में जशपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी... एक माह में 110 गुम इंसान परिजनों से मिलाए..।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


जशपुर ब्रेकिंग न्यूज : "ऑपरेशन तलाश" में जशपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी... एक माह में 110 गुम इंसान परिजनों से मिलाए..।

 



जशपुर।टीम पत्रवार्ता।01जुलाई 2025

जशपुर पुलिस ने गुमशुदा लोगों की तलाश में चलाए गए "ऑपरेशन तलाश" में बड़ी सफलता हासिल की है। जून माह में पुलिस ने 110 गुम इंसानों को खोजकर उनके परिजनों से मिलाया है। इनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं।

थाना बगीचा और पत्थलगांव की बड़ी उपलब्धि

इस विशेष अभियान के दौरान सबसे ज्यादा गुम इंसानों को थाना बगीचा (26) और थाना पत्थलगांव (22) ने तलाशा। इन थानों की टीम को SSP जशपुर शशि मोहन सिंह ने नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

किस्से भी खास:

गुमशुदगी के कुछ मामलों में मानवीय संवेदनाएं भी सामने आईं। पुलिस ने पति की शराबखोरी और प्रताड़ना से परेशान होकर देवास (मध्यप्रदेश) गई महिला को भी ढूंढकर उसके घर वापस पहुंचाया।

राज्य के भीतर और बाहर से बरामदगी

ज्यादातर गुम इंसान छत्तीसगढ़ राज्य के भीतर ही मिले, लेकिन कई मामलों में अन्य राज्यों से भी लोगों को बरामद किया गया। कुछ गुमशुदा व्यक्तियों की व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिये लोकेशन कन्फर्म कर, पुलिस ने दस्तयाबी की।

सांख्यिकीय विवरण:

👉 नवंबर 2000 से 31 मई 2025 तक जिले में 371 लोग (महिला-244, पुरुष-127) गुम थे। इनमें से 82 लोगों (महिला-76, पुरुष-06) को जून तक खोज निकाला गया।

👉 जून 2025 में 28 नए गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज हुई, जिनमें से 27 को पुलिस ने बरामद कर लिया।

जून माह में थाना वार उपलब्धि:

थाना बगीचा - 26

थाना पत्थलगांव - 22

फरसाबहार - 10

सिटी कोतवाली जशपुर - 08

कुनकुरी - 08

बागबहार - 08

कांसाबेल - 06

नारायणपुर - 04

तुमला - 03

दुलदुला, सन्ना - 02-02

उपरकछार, दोकड़ा, कोतबा - 02-02

तपकरा, लोदाम, आस्ता, पंडरापाठ, कोल्हेझरिया - 01-01

"ऑपरेशन मुस्कान" का आगाज:

आज, 1 जुलाई 2025 से "ऑपरेशन मुस्कान" की भी शुरुआत की गई है। पूरे प्रदेश में जुलाई माह तक गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलेगा।

पहले ही दिन जशपुर पुलिस को मिली कामयाबी:

आज अभियान के पहले दिन ही 2 गुम बच्चों को ढूंढकर उनके परिजनों से मिलाया गया।

SSP जशपुर का संदेश:

SSP शशि मोहन सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस ने "ऑपरेशन तलाश" के तहत कड़ी मेहनत से 110 लोगों को खोज निकाला है। अब "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत ज्यादा से ज्यादा गुमशुदा बच्चों को ढूंढने का संकल्प लिया गया है।

टीम लीडरशिप:

इस पूरे अभियान में DSP मंजूलता बाज के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। साथ ही साइबर सेल और स्थानीय थानों की सक्रिय भूमिका रही।

टीम पत्रवार्ता, जशपुर

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान में शामिल हुईं जशपुर विधायक रायमुनी भगत — विधानसभा परिसर में किया पौधरोपण।