... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : नगर के मुख्य मार्ग में गिरा विशालकाय पेड़,आवागमन प्रभावित, पेड़ हटाने जुटी नगर पंचायत की टीम ।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग पत्रवार्ता : नगर के मुख्य मार्ग में गिरा विशालकाय पेड़,आवागमन प्रभावित, पेड़ हटाने जुटी नगर पंचायत की टीम ।

 

बगीचा,टीम पत्रवार्ता,22 जून 2025

नगर पंचायत बगीचा में लगातार बारिश के कारण जमीन की मिट्टी गीली हो गई है।कमजोर व बूढ़े पेड़ लगातार गिरते जा रहे हैं।तहसील चौक से पहले केश्वर गुप्ता के घर के पास विशाल आम का वृक्ष अचानक गिर गया जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। उल्लेखनीय है कि बगीचा नगर के मुख्य मार्ग के दोनों ओर सैकड़ों वर्ष पुराने पेड़ आज भी मौजूद हैं जो लगातार गिरते रहते हैं।

घटना सुबह 10 बजे की बताई जा रही है।वार्ड 2 के पूर्व पार्षद भागवत नारायण मिश्रा एवं रामप्रसाद नागेश कुछ कार्य से तहसील की ओर जा रहे थे।अचानक केश्वर गुप्ता के घर के पास पहुंचते ही आम का पेड़ सड़क पर गिर गया। हालांकि किसी को चोट नहीं लगी। मौके पर उपस्थित लोगों ने तत्काल नगर पंचायत को सूचना दी जिसपर नगर पंचायत की टीम पेड़ को सड़क से हटाने में जुट गई है।

नगर पंचायत सीएमओ क्षितिज कुमार सिंह ने बताया कि तत्काल पेड़ को हटवाकर आवागमन दुरुस्त कर दिया गया है।उन्होंने आमजनों से अपील की है कि ऐसे पेड़ जो कमजोर हैं संभावित हैं कि गिर सकते हैं उनकी जानकारी नगर पंचायत को उपलब्ध कराएं।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट