... खबर पत्रवार्ता : मुख्यमंत्री ने स्टेडियम परिसर में लगाए सिंदूर के पौधे जन जागरूकता के लिए गजरथ को दिखाई हरी झंडी।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : मुख्यमंत्री ने स्टेडियम परिसर में लगाए सिंदूर के पौधे जन जागरूकता के लिए गजरथ को दिखाई हरी झंडी।

 


जशपुरनगर,टीम पत्रवार्ता, 21 जून 2025 युति

 मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज अंतरास्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रणजीता स्टेडियम परिसर में सिंदूर का पौधा लगाया। उन्होंने हाथी मानव द्वंद को रोकने और जनजागरूकता के लिए गजरथ वाहन को हरी झंडी दिखाई। जशपुर वनमण्डल द्वारा निकाली गई यह रथ विशेषकर स्कूलों और हाट बाजारों में पहुंचकर हाथी के बारे में लोगों को जागरूक करेगा। उन्होंने जागरूकता के लिए लघु फिल्म और जानकारी युक्त लघु पुस्तिका का भी विमोचन किया। 

 उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर सभी को एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाने अपील किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री एवं अतिथियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और आमजन को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। स्वच्छ हवा, जल संरक्षण और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की अहम भूमिका होती है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार विभिन्न योजनाएं चला रही है।

  


 इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा, पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव, पद्मश्री जागेश्वर राम यादव, जशपुर विधायक रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, राज्य के सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, माटीकला बोर्ड, शंभूनाथ चक्रवर्ती, नगरपालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत, उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गे, आईजी दीपक झा, कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशि मोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चे और योग संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट