... BIG ब्रेकिंग पत्रवार्ता : भाजपा के जिलाध्यक्ष व कांग्रेस के जिला महामंत्री पर कोर्ट का शिकंजा,नेता,वकील समेत सात लोगों पर FIR दर्ज करने का आदेश..?

Ro 13229/39

Ro 13229/39

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 9424187187 पर व्हाट्सप करें

BIG ब्रेकिंग पत्रवार्ता : भाजपा के जिलाध्यक्ष व कांग्रेस के जिला महामंत्री पर कोर्ट का शिकंजा,नेता,वकील समेत सात लोगों पर FIR दर्ज करने का आदेश..?

 


अंबिकापुर,टीम पत्रवार्ता, 23 जून 2025

जिला सत्र न्यायालय ने जमीन से जुड़े धोखाधड़ी के एक गंभीर मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया और कांग्रेस जिला महामंत्री राजीव अग्रवाल समेत सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है।


मामले में इन पर गंभीर आरोप

1.दिनेश कुमार सिंह आत्मज रामाधार सिंह,अम्बिकापुर, जिला सरगुजा, छ०ग०

2. रविकान्त सिंह आत्मज स्वर्गीय नरेन्द्र सिंह,अम्बिकापुर, जिला-सरगुजा, छ०ग०

3.भारत सिंह सिसोदिया आत्मज पीएस सिसोदिया, मंदिर रोड, अम्बिकापुर,जिला-सरगुजा,छ०ग०

4. नीरज प्रकाश पाण्डेय आत्मज वेद प्रकाश पाण्डेय

5.राजेश सिंह आत्मज लालजी सिंह,अम्बिकापुर

6. निलेश सिंह आत्मज स्वर्गीय निरंजन सिंह,अम्बिकापुर, जिला सरगुजा

7.राजीव अग्रवाल आत्मज सीताराम अग्रवाल, अम्बिकापुर

मामले की मुख्य बातें

  • ग्रामीण महिला की करोड़ों की जमीन से जुड़ा मामला
  • जमीन का एग्रीमेंट होने के बावजूद पूरा भुगतान नहीं किया गया 
  • महिला ने लगाया आरोप
  • जमीन को हड़पने की साज़िश रची गई 
  • यह मामला करोड़ों की धोखाधड़ी से जुड़ा है।

परिवाद दायर कर कार्यवाही की मांग

श्रीमती चन्द्रमणी देवी कुशवाहा पुत्री स्वर्गीय लक्ष्मण कुशवाहा, पत्नी स्वर्गीय ददन राम कुशवाहा, उम्र लगभग 70 वर्ष,निवासी-वार्ड नंबर 03,अम्बिकापुर एवं श्रीमती कलावती कुशवाहा पुत्री ददनराम कुशवाहा, उम्र लगभग 75 वर्ष, निवासी देवलापारा, भैयाथान के द्वारा कोर्ट में परिवाद दायर कर न्याय की गुहार लगाई गई थी जिसपर माननीय कोर्ट ने आदेश किया है।

अदालत का आदेश

कोतवाली पुलिस को जांच कर FIR दर्ज करने का निर्देश,दो सप्ताह के भीतर केस दर्ज करने का आदेश, मामले में एक अधिवक्ता भी शामिल।

राजनीतिक भूचाल

मामले में दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं का नाम आने से सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष इसे लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है।पुलिस की जांच के बाद ही साफ होगा कि यह सचमुच धोखाधड़ी है या सियासी साजिश।



Post a Comment

0 Comments

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।