... खबर पत्रवार्ता : कलेक्टर ने बंटवारा,नामांतरण समेत आमजन की समस्याओं पर त्वरित निराकरण के दिए निर्देश,कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


खबर पत्रवार्ता : कलेक्टर ने बंटवारा,नामांतरण समेत आमजन की समस्याओं पर त्वरित निराकरण के दिए निर्देश,कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं।

जशपुर, टीम पत्रवार्ता,28 अक्टूबर 2024

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी।उन्होंने अधिकारी कर्मचारियों को आमजन की समस्याओं पर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए हैं। व्यास ने कहा कि आम ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता है।

जिले के ग्रामीण जन और नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। जिस पर कलेक्टर व्यास ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में ग्रामीणजन नामांतरण, बटांकन, सीमाकन सहित अन्य मामलों से संबंधित आवेदन लेकर आए थे।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट