... खबर पत्रवार्ता : छत्तीसगढ़ को गढ़ने में श्रम शिल्पियों का बड़ा योगदान - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,CM ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए ,मुख्यमंत्री निवास में आयोजित पूजन में हुए शामिल।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : छत्तीसगढ़ को गढ़ने में श्रम शिल्पियों का बड़ा योगदान - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,CM ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए ,मुख्यमंत्री निवास में आयोजित पूजन में हुए शामिल।

 


रायपुर,टीम पत्रवार्ता,17 सितंबर 2024

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में पूर्ण विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की।उन्होंने संसार के प्रथम वास्तुकार, निर्माण और सृजन के देवता, भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर सभी श्रमवीरों सहित प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक श्री अनुज शर्मा और मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।                

        मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि, हमारे श्रमवीर छत्तीसगढ़ को गढ़ने में सार्थक भागीदारी निभा रहे हैं। श्रम से सृजन की सार्थकता को विश्वकर्मा जी ने ही समाज में स्थापित किया। विश्वकर्मा जयंती का दिन हमें श्रम के लिए संकल्पित होने की प्रेरणा देता है। विश्वकर्मा जी का तकनीक कौशल और श्रमशीलता प्रेरणादायी है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट