... खबर पत्रवार्ता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कंवर समाज के साथ पूरे आदिवासी समाज का मान-सम्मान और मनोबल बढ़ाया है - भरत साय

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


खबर पत्रवार्ता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कंवर समाज के साथ पूरे आदिवासी समाज का मान-सम्मान और मनोबल बढ़ाया है - भरत साय

रायपुर,टीम पत्रवार्ता,12 दिसंबर 2023

जशपुर जिले में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के परिवार के साथ नजदीक के जानने वालो में काफी उत्साह का माहौल है। तपकरा निवासी श्री भरत साय ने कहा कि निर्विरोध सरपंच निर्वाचित होने पर साय के राजनीतिक गुरु देवकी महाराज ने कहा था माथे की चमक बता रही क्षेत्र का नाम रोशन होगा। दोकड़ा से पंच चुनाव जीत कर सामने आए श्री विष्णुदेव साय के राजनीतिक गुरु देवकी महाराज ने आशीर्वाद देते हुए कहा था कि श्री विष्णु का राजनीतिक भविष्य काफी उज्ज्वल है। आज उनकी बात सच साबित हो गई। 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव को नजदीक से जानने वाले जशपुर निवासी श्री भरत साय ने कहा की साय जी को वे नजदीक से जानते हैं बेहद ही सरल, सहज और आदिवासियों के चहेते रहे हैं। उनकी सादगी के कारण हर वर्ग के लोग आकर्षित होते हैं। अपनों के बीच का मुख्यमंत्री बनने की खुशी अपने शब्दों में बया नहीं कर सकता श्री भरत साय ने उन्हें मुख्यमंत्री बनने की ढेरों शुभकामनाएं दी। 

कांसाबेल विकास खंड के श्री शिव शंकर साय ने कहा कि अपने नजदीक का साथी बड़ा आदमी बनता है तो क्षेत्र के साथ समाज का बहुत नाम होता है। उन्होंने कंवर समाज के साथ ही पूरे आदिवासी समाज का मान-सम्मान और मनोबल बढ़ाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट