... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : जशपुर विधायक रायमुनि भगत दुर्गापारा से शुरु करेंगी विकसित भारत संकल्प यात्रा,कलेक्टर समेत आला अधिकारी होंगे मौजूद,जिले के पांच गांव से निकलेगी मोदी की विकसित भारत यात्रा,प्रशासन ने पूरी की तैयारी।

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

ब्रेकिंग पत्रवार्ता : जशपुर विधायक रायमुनि भगत दुर्गापारा से शुरु करेंगी विकसित भारत संकल्प यात्रा,कलेक्टर समेत आला अधिकारी होंगे मौजूद,जिले के पांच गांव से निकलेगी मोदी की विकसित भारत यात्रा,प्रशासन ने पूरी की तैयारी।

 


जशपुर,टीम पत्रवार्ता,16 दिसंबर 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ का शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करने जा रहे हैं।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर जिले में मुख्य अतिथि होंगे वहीं जशपुर में विधायक रायमुनि भगत मुख्य अतिथि होंगी।

गौरतलब है कि प्रदेश के सभी जिलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा उक्त कार्यक्रम के लिए सभी जिलों में मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर जिले में, उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव बिलासपुर जिले में तथा उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा कवर्धा जिले में बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने बताया कि जशपुर के पांच विकासखंडों से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत होगी।जिसमें दुर्गापरा में मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती रायमुनि भगत होंगी।कलेक्टर डॉ रवि मित्तल इसकी अगुवाई करेंगे।अन्य स्थानों पर जिले के अन्य अधिकारी व एसडीएम की ड्यूटी लगाई गई है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ जिले में 16 दिसंबर को किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिले को पांच वैन प्रदान किया गया है। 16 दिसंबर को प्रथम चरण में जशपुर ब्लॉक के ग्राम आरा, कुनकुरी ब्लॉक में ग्राम ढोड़ीडंड , फरसाबहार के केरसाई, पत्थलगांव के ग्राम शिवपुर और बगीचा ब्लॉक में ग्राम दुर्गा पारा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के संबंध में आम जनता को जानकारी दी जाएगी। प्रधानमंत्री  मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़ेंगे।

जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने बताया की सभी कार्यकर्ताओं को माननीय मोदी जी के विकसित भारत यात्रा कार्यक्रम को भव्य बनाने के साथ सहयोग करने की अपील की गई है।


Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब