... Big ब्रेकिंग जशपुर : "कवर्धा कांड की पुनरावृत्ति न हो इसका ध्यान रखे शासन प्रशासन - विष्णु देव साय, कथित लवजेहाद पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय की कड़ी प्रतिक्रिया,साधा सरकार पर निशाना,कहा दोषी के खिलाफ तत्काल हो कार्रवाई,कांग्रेस सरकार की विफलता से शांत फिजा हो रही अशांत...?


पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 9424187187 पर व्हाट्सप करें

Big ब्रेकिंग जशपुर : "कवर्धा कांड की पुनरावृत्ति न हो इसका ध्यान रखे शासन प्रशासन - विष्णु देव साय, कथित लवजेहाद पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय की कड़ी प्रतिक्रिया,साधा सरकार पर निशाना,कहा दोषी के खिलाफ तत्काल हो कार्रवाई,कांग्रेस सरकार की विफलता से शांत फिजा हो रही अशांत...?

 


जशपुर,टीम पत्रवार्ता,01 दिसंबर 2022

जशपुर बंद के दौरान प्रदर्शन कर रहे हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस द्वारा बल प्रयोग किये जाने पर बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यवाही की मांग की है।श्री साय ने प्रदर्शन कारियों से की गई बदसलूकी पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरते हुए सीधी चेतावनी दी है उन्होंने साफ दो टूक शब्दों में कहा है कि शासन प्रशासन ऐसा कोई कार्य न करे जिससे कवर्धा कांड की पुनरावृत्ति हो।

हांलाकि जिले के एसपी व कोतवाली प्रभारी ने ऐसी किसी भी बदसलूकी को एक सिरे से खारिज करते हुए चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की बात कही है।

उल्लेखनीय है कि कथित लव जिहाद के मामले के विरोध में गुरुवार को जशपुर बंद के दौरान पुलिस अधिकारी द्वारा धक्का मुक्की की खबर के बाद बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कड़ी कार्यवाही की मांग की है।लगातार जशपुर में तनाव बढ़ता जा रहा है वहीं हिन्दू संगठनों के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित कर नगर बन्द कर कार्यवाही की मांग की जा रही है।

साथ ही श्री साय ने कहा की जशपुर जैसे शांत फिजा में अशांति का जहर घोला जा रहा है जिसका कारण कांग्रेस सरकार की विफलता है।यदि कथित लव जेहाद मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल कार्यवाही जाती तो आज जिले में अशांति नहीं फैली रहती।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश स्तर पर विरोध की बात कही है।


Post a Comment

0 Comments


जशपुर के इस गांव में उपजा धर्मांतरण का विवाद,जहां से हुई थी ईसाइयत की शुरुआत