... Big ब्रेकिंग पत्रवार्ता जशपुर : कुनकुरी से अम्बिकापुर जा रही यात्री बस पलटी,दर्जन भर यात्री घायल,मची अफरातफरी।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


Big ब्रेकिंग पत्रवार्ता जशपुर : कुनकुरी से अम्बिकापुर जा रही यात्री बस पलटी,दर्जन भर यात्री घायल,मची अफरातफरी।

 


जशपुर,टीम पत्रवार्ता,25 नवम्बर 2022

BY योगेश थवाईत

जशपुर के कुनकुरी से बड़ी खबर आ रही है जहां एक यात्री बस पलट गई है जिसमें कई लोगों को गंभीर चोट आई है।घटना उस वक्त हुई जब कुनकुरी से बगीचा होते हुए कृष्णा बस अम्बिकापुर जा रही थी।

सुबह यात्री बस कुनकुरी से निकली जिसमें लगभग दर्जन भर यात्री सवार थे।बताया जा रहा है कि दोन्द्रोंघाट पुलिया से पहले जंगल के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई।

लगभग दर्जन भर लोगों को चोट आई है।एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने पुलिस दल भेजने की बात कही है।

लगातार जिले में हादसे बढ़ते जा रहे हैं वहीं खराब सड़क व बसों के फिटनेस की सतत जांच के अभाव में लगातार हादसे हो रहे हैं जिससे आप आदमी जान हथेली पर रखकर सफर करने को मजबूर है।

NH 43 क्यों है हादसों का सड़क

देखिए वीडियो




Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट