... खबर पत्रवार्ता : अनुपयोगी पुल निर्माण पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, जनपद सीईओ को 10 दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : अनुपयोगी पुल निर्माण पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, जनपद सीईओ को 10 दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश।

 


जशपुरनगर, टीम पत्रवार्ता, 15 अक्टूबर 2026

कलेक्टर रोहित व्यास ने विकासखंड दुलदुला के विभिन्न ग्रामों में सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की उपयोगिता, गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अनुपयोगी एवं अपूर्ण निर्माण कार्यों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने लापरवाही के मामलों में जांच तथा नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री व्यास ने ग्राम आँवरापानी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत केंद खमन पहुंच मार्ग पर निर्मित आरसीसी पुलिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुल की उपयोगिता को लेकर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य से अपेक्षित उपयोगिता सुनिश्चित नहीं हो रही है। इस पर कलेक्टर ने संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) को पुल निर्माण की आवश्यकता, उपयोगिता एवं कार्य की स्थिति की जांच कर 10 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात ग्राम पंचायत कस्तूरा में पीएमजीएसवाई के अंतर्गत निर्माणाधीन कस्तूरा से सरायटोली मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कस्तूरा में जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम के कार्य का भी निरीक्षण किया। मैदान की लंबाई-चौड़ाई और उपलब्ध स्थान को निर्धारित उपयोग के अनुरूप पर्याप्त नहीं पाए जाने पर उन्होंने कार्य को निरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की योजना बनाते समय उपयोगिता, आवश्यक आकार और निर्धारित मानकों का ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि शासकीय राशि का सदुपयोग हो सके।

कलेक्टर श्री व्यास ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क, पुल-पुलिया एवं अन्य अधोसंरचना निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए। किसी भी निर्माण कार्य को स्वीकृत करने और पूर्ण कराने से पहले उसकी वास्तविक आवश्यकता, उपयोगिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। साथ ही, जहां अनियमितता या लापरवाही सामने आए, वहां नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट