... ब्रेकिंग पत्रवार्ता जशपुर : दिव्यांग को पिकअप ने कुचला,ईलाज के दौरान घायल दिव्यांग की मौत,पिकअप चालक फरार,पुस्तक यात्रा के समापन के बाद हुई घटना।

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

ब्रेकिंग पत्रवार्ता जशपुर : दिव्यांग को पिकअप ने कुचला,ईलाज के दौरान घायल दिव्यांग की मौत,पिकअप चालक फरार,पुस्तक यात्रा के समापन के बाद हुई घटना।

 


जशपुर,टीम पत्रवार्ता,28 सितंबर 2022

BY योगेश थवाईत 

शहर के बिरसामुंडा चौक के पास स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के सामने बुधवार की दोपहर 1 बजे तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क पार कर रहे दिव्यांग भृत्य को कुचल दिया। दुर्घटना में भृत्य की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। शहर के व्यततम सड़क पर हुई इस दुर्घटना के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है। 

जानकारी के मुताबिक बुधवार को पुस्तक यात्रा का वाहन जशपुर पहुंचा था। नगरपालिका कार्यालय के सामने स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ विद्यालय में पुस्तक यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम में स्कूल में पदस्थ दिव्यांग भृत्य श्रीराम शामिल था। 

कार्यक्रम समाप्ति के बाद वह कुछ सामान लेने के लिए सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान बिरसामुंडा चौक से जैन मंदिर की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद पिकअप चालक तेज रफ्तार से वाहन लेकर मौके से भाग निकला। आसपास की लोगों की मदद से श्रीराम को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। श्रीराम ग्राम बरटोली का निवासी था।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब