... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : "बचपन का प्यार मेरा,भूल नहीं जाना रे " छत्तीसगढ़ के स्टार "लिटिल सहदेव" की तबियत को लेकर "बालाजी अस्पताल प्रबंधन" ने कही ये बात,तो हो जाएगी अस्पताल से छुट्टी ......?

Breaking News

BREAKING जशपुर जशपुर -जशपुर DEO के विरुद्ध जाँच हुई पूरी,संयुक्त संचालक ने शासन को भेजी रिपोर्ट ,समस्त पीड़ित कर्मचारियों ने एक दर्जन मामलों में की थी जशपुर DEO जेके प्रसाद की शिकायत,स्वेच्छाचारिता,उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना समेत हठधर्मिता का मामला आया सामने।

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

ब्रेकिंग पत्रवार्ता : "बचपन का प्यार मेरा,भूल नहीं जाना रे " छत्तीसगढ़ के स्टार "लिटिल सहदेव" की तबियत को लेकर "बालाजी अस्पताल प्रबंधन" ने कही ये बात,तो हो जाएगी अस्पताल से छुट्टी ......?

 


रायपुर,टीम पत्रवार्ता,06 जनवरी 2022

BY योगेश थवाईत 

छत्तीसगढ़ के बस्तरिया लिटिल स्टार सहदेव अब जल्द हमारे बीच फिर से उसी अंदाज में आने वाले हैं।आपको बता दें कि लगभग 8 दिन पहले सहदेव एक रोड एक्सीडेंट में घायल हो गए थे।सहदेव को गंभीर रूप से घायल हालत में रायपुर लाया गया था। 

डॉ देवेंद्र नायक ने पत्रवार्ता को बताया कि चोट की वजह से सहदेव के सिर और आंखों के पास खून के थक्के जम गए थे। उसे फ्रैक्चर भी हुआ था,सहदेव के फ्रैक्चर्स का ऑपरेशन किया गया। अब वह बिल्कुल ठीक है, सहदेव को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्‌टी दे दी जाएगी।

सब कुछ ठीक रहा तो रायपुर के बालाजी अस्पताल से शुक्रवार को सहदेव को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। डॉक्टर्स की टीम के साथ मुस्कुराते हुए सहदेव की तस्वीर भी सामने आई है। सुकमा में एक सड़क हादसे में सहदेव घायल हो गया था। 

सहदेव ने बॉलीवुड सिंगर बादशाह के साथ भी गाना गाया है, बादशाह और उनकी टीम के लोग भी लगातार सहदेव के परिजनों से संपर्क में बने हुए थे।वहीँ छत्तीसगढ़ की जनता लगातार सहदेव के स्वस्थ होने की कामना कर रही थी।बहुत जल्द सहदेव अपने उसी अंदाज में फिर से हम सबके बीच होगा।


Post a Comment

0 Comments

फुलजेन्स एक्का से बन गए बाबा नागनाथ