दुर्ग,टीम पत्रवार्ता,14अक्टूबर 2019
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है।उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह को बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं किए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को छत्तीसगढ़ की जनता ने पहले ही नकार दिया है,और अब उनकी पार्टी के शीर्ष नेताओं के द्वारा भी उन्हें नकार दिया गया है।
दरअसल पूर्व सीएम व बीजेपी के केंद्रीय संगठन में अहम स्थान रखने वाले रमन सिंह को अब तक महाराष्ट्र चुनाव में कोई भी जिम्मेदारी नहीं दी गई है।जिसे लेकर राजनैतिक आक्षेप लगने शुरु हो गए हैं।
Vedio
महाराष्ट्र चुनाव के मद्देनजर रविवार को भाजपा हाईकमान ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है,जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का नाम शामिल नहीं किया गया है।
0 Comments