जगदलपुर,टीम पत्रवार्ता,15 अक्टूबर 2019
छत्तीसगढ़ के कोण्टा से लगे सीमावर्ती इलाके में भीषण हादसे में 8 लोगों के मौत की खबर है।पत्रवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में दर्जनों यात्री घायल हैं।जिन्हें ईलाज के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
मामला है छत्तीसगढ़ के कोंटा से लगे आंध्र के चिंतुर के वाल्मीकि हिल का जहां श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई।जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है।
हादसे में घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।पत्रवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार सभी यात्री कर्नाटक के निवासी बताए जा रहे हैं।
बस में सवार यात्री भद्राचलम के प्रसिद्ध राम मंदिर के दर्शन के लिए आ रहे थे।इसी दौरान बस वाल्मीकि पहाड़ी में अनियंत्रित होकर पलट गई।
वीडियो
0 Comments