... ब्रेकिंग पत्रवार्ता:- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामपुकार सिंह बने "प्रोटेम स्पीकर"

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


ब्रेकिंग पत्रवार्ता:- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामपुकार सिंह बने "प्रोटेम स्पीकर"



By प्रदीप ठाकुर

रायपुर/पत्थलगाँव( पत्रवार्ता) लम्बे इंतज़ार के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह को अततः प्रोटेम स्पीकर की जिम्मेदारी मिल ही गई।विधानसभा के प्रथम सत्र के आयोजन से पहले आज राजभवन में महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने रामपुकार सिंह को प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई।


अब रामपुकार सिंह शुक्रवार को विधानसभा में अपने साथी विधायकों को शपथ दिलाएंगे।इसके साथ ही छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रथम सत्र का आगाज हो जाएगा।रामपुकार सिंह के शपथ ग्रहण में विधायक डॉ चरणदास महंत,मंत्री रविंद्र चौबे,कार्यक्रम में शामिल होने पत्थलगांव से उनके समर्थक सत्यनारायण शर्मा,शेखर त्रिपाठी,वेदप्रकाश मिश्रा, महेंद्र अग्रवाल,कुलविन्दर  भाटिया भी मौजूद रहे ।


उल्लेखनीय है कि रामपुकार सिंह कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेता हैं वे जशपुर जिले के पत्थलगाँव से बीते 8 बार के विधायक हैं।भाजपा के गढ़ माने जाने वाले जशपुर इलाके में बतौर कांग्रेस विधायक रामपुकार सिंह अकेले पत्थलगाँव से चुनकर आते रहे हैं। कांग्रेस के शासन में वे जनसंपर्क मंत्री भी रह चुके हैं।राजभवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, निर्वतमान विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित मंत्रिमडंल के सदस्य मौजूद रहे


Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान में शामिल हुईं जशपुर विधायक रायमुनी भगत — विधानसभा परिसर में किया पौधरोपण।