... Big Breaking:-घर से स्कूल जाने निकलीं 4 छात्राएं लापता,रतनपुर में मचा हड़कंप..

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

Big Breaking:-घर से स्कूल जाने निकलीं 4 छात्राएं लापता,रतनपुर में मचा हड़कंप..


रतनपुर(योगेंद्र तंबोली,पत्रवार्ता.कॉम)घर से स्कूल जाने निकलीं 4 स्कूली छात्राएं लापता हो गयी हैं। एक साथ चार स्कूली छात्राओं के लापता होने से रतनपुर में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दिया है। 


दरअसल रतनपुर के महामाया पारा निवासी चार स्कूली छात्राएं ज्योति निर्मलकर(17) अंजली निर्मलकर(14), नसीम बानो(14) और गायत्री गोड़(14) आज सुबह घर से स्कूल,सरस्वती ज्ञान मंदिर के लिए निकलीं थीं। जो देर शाम तक वापस घर नहीं पहुँची। शुरुवात में परिजनों को लगा कि वो कहीं आस-पास ही सहेलियों के साथ होंगी। लेकिन बहुत देर तक जब वो वापस घर नहीं आयीं, परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान उनका कहीं कुछ पता नही चला। जिसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना रतनपुर थाने में दी है। इसमें ज्योती 10वीं, अंजली 8वीं, नसीम बानो 8वीं व गायत्री 7वीं क्लास की स्टूडेंट है।


इधर एक साथ चार स्कूली छात्राओं के लापता होने से रतनपुर में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छत्राओं की पतासाजी शुरू कर दी है। 

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट