... CRPF जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मौत..

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


CRPF जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मौत..



गरियाबंद(पत्रवार्ता.कॉम) सीआरपीएफ हवलदार के गोली मारकर सुसाईड करने का मामला सामने आया है। खुद के राइफल से फायर कर हवलदार ने घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि जवान पारिवारिक व काम के प्रेशर से परेशान था। दो दिन पहले ही छुट्टी से लौटा था।


मिली जानकारी के मुताबिक मूलतः हरियाणा का रहने वाला जवान करण सिंह सीआरपीएफ के 65वीं बटालियन में हवलदार के पद पर था। जो बीते 3 वर्षों से गरियाबंद बिन्द्रानवागढ़ कैंप में अपनी सेवा दे रहा था। बीती रात जवान ने अपने कमरे में राइफल से खुद को गोली मारकर ली, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि जवान पारिवारिक व काम के प्रेशर से परेशान था। 2 दिन पहले ही वो छुट्टी से भी लौटा था।

बहरहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट