बिलासपुर(पत्रवार्ता.कॉम)मुंगेली में बुधवार को जानलेवा डेंगू से 4 वर्षीय बच्चे सहित 1 महिला की मौत हो गई। सूबे के लगभग सभी जिलों में डेंगू भयावह रूप लेता जा रहा है।इसकी चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं इलाज के दौरान भी कई लोगों के मौत का सिलसिला बरकरार है। मुंगेली में डेंगू से मौत का यह पहला मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के मुताबिक मुंगेली निवासी अंजूम बेगम (42) और पथरिया धोथमा निवासी 4 वर्षीय शिवराज जानलेवा डेंगू के चपेट में थे। बिलासपुर के अलग- अलग निजी अस्पतालों में दोनों का ईलाज चल रहा था। लेकिन ईलाज के दौरान बुधवार को दोनों की मौत हो गयी।
गौरतलब है कि बिलासपुर के निजी व सरकारी अस्पतालों में 50 से ज्यादा डेंगू के मरीज भर्ती हैं जिनका उपचार जारी है।
0 Comments