... जनता महंगाई से त्रस्त,भाजपा सरकार सत्तासुख भोगने में मस्त - शैलेष

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

जनता महंगाई से त्रस्त,भाजपा सरकार सत्तासुख भोगने में मस्त - शैलेष


बिलासपुर(पत्रवार्ता.कॉम) डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दाम को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता शैलेष पांडेय ने केंद्र व राज्य सरकार पर तीखा वार किया है। उन्होंने कहा, कि अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के दाम लगातार गिरने के बावजूद देश में पेट्रोल के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं, हर जगह हाहाकार मचा हुआ है। बात-बात पर हर चीज़ का श्रेय लेने वाले सीएम रमन और पीएम मोदी आज पट्रोल डीजल के बढ़ते दामों की ज़िम्मेदारी लेने से पीछे हट रहे हैं।

उनका कहना है जब से भाजपा की सरकार देश में बनी, तब से अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के दाम घटने शुरु हो गए थे। लेकिन जब-जब अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के दाम घटे, देश में पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने के बजाय और बढ़ा दिए गए। जनवरी 2014 से लेकर जनवरी 2016 तक केंद्र की भाजपा सरकार ने देश में 9 बार एक्साइज़ ड्यूटी के दाम बढ़ाए और जनता की खून पसीने की गाढ़ी कमाई लूट कर अपना खज़ाना भरा है।

विपक्ष में रहते हुए भाजपा के सीएम रमन सिंह समेत जो नेता देश में पेट्रोल और डीज़ल के बढ़े दामों का विरोध करने के लिए सड़कों पर साईकिल घसीटते नज़र आते थे। आज वो सभी अपनी जवाबदेही तय करने के बजाय गायब हो गए हैं। प्रदेश में जिस तेज़ी से डेंगू का दंश फ़ैल रहा है, उसी तेज़ी से पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस का दाम भी बढ़ रहा है, लेकिन जगह-जगह जाकर विकास का ढिंढोरा पीटने वाले प्रदेश के मुखिया का इन दोनों मामले पर मौन हैं। देश-प्रदेश की जनता महंगाई से त्रस्त है, लेकिन भाजपा के नेता सत्तासुख भोगने में मस्त हैं।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब