... अनिश्चितकालीन हड़ताल पर फिर जाएंगे सरकारी बाबू, सीएम से बातचीत विफल..

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर फिर जाएंगे सरकारी बाबू, सीएम से बातचीत विफल..



बिलासपुर(पत्रवार्ता.कॉम) मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह से बातचीत विफल होने के बाद प्रदेश के शासकीय लिपिक वर्गीय कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है। आज बिलासपुर मे छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री रोहित तिवारी और अन्य पदाधिकारीयो ने मुख्यमंत्री डाॅ सिंह से मुलाकात के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।   

संघ के महामंत्री श्री तिवारी ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उक्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारी मांग राजस्थान सरकार के अनुरूप लिपिकों का वेतन ग्रेड 1900 को 2400, 2400 को 2800 और 2800 को 4200 कर वेतन विसंगति दूर करने की मांग है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री द्वारा चार  स्तरीय वेतनमान देने की घोषणा बिलासपुर में की गई थी, जिसको त्रुटिपूर्ण आदेश जारी कर मात्र तीन स्तरीय वेतनमान का आदेश जारी हुआ है। जो कि कर्मचारियों के साथ छलावा मात्र है। उक्त आदेश में भी उचित संशोधन की मांग की गई है।

संघ के जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि सरकार को अपने चुनावी वायदे पूरे करने चाहिए। क्योंकि वायदों से प्रभावित होकर ही कर्मचारी व उनके परिवारों ने भाजपा को वोट दिया था। मगर सत्ता में आते ही भाजपा अपने वायदों से मुकर गई। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब