... ब्रेकिंग पत्रवार्ता:- प्रदेश के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने महिला कर्मचारियों को दी सौगात,हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने की घोषणा।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


ब्रेकिंग पत्रवार्ता:- प्रदेश के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने महिला कर्मचारियों को दी सौगात,हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने की घोषणा।


बिलासपुर(पत्रवार्ता.कॉम) हाईकोर्ट ने केंद्र व मध्यप्रदेश शासन की तरह छत्तीसगढ़ में भी शासकीय महिला कर्मचारियों के लिए चाइल्ड केयर लीव लागू करने का आदेश दिया था जिसपर प्रदेश की सरकार हरकत में आ गई है।खुद सीएम रमन सिंह ने इसकी घोषणा की है। इसके बाद महिलाओं को बच्चों की देखरेख के लिए बच्चों के 18 साल होते तक कुल 730 दिन का अवकाश मिलेगा। 


दरअसल डॉ.अर्चना सिंह व अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा था कि केंद्र सरकार ने बच्चों की देखरेख के लिए चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) लागू किया है। इसके अलावा मध्यप्रदेश में भी सीसीएल का प्रावधान है। छत्तीसगढ़ में भी चाइल्ड केयर लीव लागू करने की मांग की गई। मामले की जस्टिस पी. सेम कोशी के कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने शासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

याचिका में शुक्रवार को अंतिम सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने केंद्र व मध्यप्रदेश शासन की तरह छत्तीसगढ़ में भी शासकीय महिला कर्मचारियों के लिए चाइल्ड केयर लीव लागू करने का आदेश दिया था।

प्रदेश के मुखिया डॉ रमन सिंह की घोषणा के बाद महिला कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है।वे खुश हैं कि अब उन्हें भी 730 दिन का अवकाश मिल सकेगा।उन्होंने सरकार का शुक्रिया अदा किया है।


Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट