... ब्रेकिंग पत्रवार्ता:- हड़ताल पर डटे 33 आरएचओ बर्खास्त,देखें पूरी सूची,कार्यवाही से जिले में हडकंप।

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

ब्रेकिंग पत्रवार्ता:- हड़ताल पर डटे 33 आरएचओ बर्खास्त,देखें पूरी सूची,कार्यवाही से जिले में हडकंप।



जशपुरनगर(पत्रवार्ता.कॉम) स्वास्थ्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के आह्वान पर जिले के उपस्वाथ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यरत ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला व पुरूष 1 अगस्त 2108 से अनिष्चितकालीन हड़ताल पर है।जिनपर कार्यवाही करते हुए 33 आरएचओ को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि हड़ताल में गए इन कर्मचारियों को कार्य पर उपस्थित होने हेतु 29 अगस्त 2018 एवं 04 सितम्बर 2018 को सूचना पत्र जारी किया गया था। जिसके पष्चात् भी वह वर्तमान तक कार्य में उपस्थित नहीं हुए। जिसके कारण शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में विपरित प्रभाव पड़ा है। 

इन कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग से संबद्ध स्वास्थ्य कार्य में संबंधित समस्त कर्तव्यों पर कार्यरत सभी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों की सेवायें छत्तीसगढ़ शासन के आदेषों का पालन नहीं करने के कारण.....
आरएचओ श्रीमती रंजीता टोप्पो,
श्री लक्ष्मण साहु, 
श्री यज्ञराज प्रसाद कोरी, 
श्रीमती निलम मिंज, 
श्रीमती कान्ति तरूणा तिग्गा, 
श्रीमती डालेष्वरी पटनायक, 
श्री हरिषंकर यादव, 
श्री धनेष्वर राम यादव, 
श्री गिरधारी राम निषाद, 
श्रीमती विनयप्रभा टोप्पो, 
श्री जीतबहादुर सिंह, 
श्रीमती सुखमनी भगत, 
श्रीमती सुनीता एक्का, 
श्री रामनारायण सिंह, 
कुमारी मेरीरोस तिर्की, 
श्रीमती पुष्पाकांति भगत, 
श्रीमती डोली खलखो, 
श्री ज्ञानेष्वर प्रधान, 
श्रीमती संध्या कुजूर, 
श्रीमती लक्ष्मुनिया, 
श्रीमती गीतामुनिया, 
श्रीमती मकसीमा, 
श्री राधेष्याम चैहान, 
श्री कृष्णलाल मिर्रे, 
श्रीमती रेजीना तिर्की, 
श्री इमरान खान, 
श्रीमति बृहस्पति बघेल, 
श्री दिनेष्वर पैंकरा, 
श्री सुभाष शर्मा, 
श्री प्रदीप कुमार टोप्पो, 
श्रीमती तारादेहरी, 
श्री मधुलिका तिर्की  
श्री राजेश नागवंषी 

उक्त कर्मचारियों की  शासकीय सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। जिससे पुरे जिले के स्वास्थ्य कर्मी खासे नाराज हैं वहीँ इस कार्यवाही से हडताली स्वास्थ्य कर्मियों में हडकंप मचा हुआ है

Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब