... मीसाबंदी बालकृष्ण शर्मा का देहावसान,आज होगा अंतिम संस्कार।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


मीसाबंदी बालकृष्ण शर्मा का देहावसान,आज होगा अंतिम संस्कार।


जशपुर(पत्रवार्ता.कॉम) जनसंघी नेता व बीजेपी के पितृ पुरुष  माने जाने वाले बालकृष्ण शर्मा उर्फ़ देवकी महाराज का बीती रात निधन हो गया है। क्षेत्रवासियों में शोक की लहर व्याप्त है।

उल्लेखनीय है कि दिवंगत श्री देवकी महाराज ने यहां के वरिष्ठ नेताओं को राजनैतिक दिशा देने का कार्य किया था।जिनके दम पर जशपुर का यश दिल्ली तक स्थापित हुआ।देवकी महाराज 84 वर्ष के थे उनका अंतिम संस्कार आज उनके गृहनगर कुनकुरी में दोपहर 01.00 बजे किया जाएगा।केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय समेत आला नेता व जनप्रतिनिधि उनके आन्तिम संस्कार में शामिल होंगे।

संक्षिप्त जीवन परिचय

स्वर्गीय देवकी महराज अविभाजित रायगढ़ जिले में भाजपा के प्रमुख कर्णधार रहे है,वे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.दिलीप सिंह जूदेव व रायगढ़ लोकसभा सांसद व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय के राजनैतिक गुरु रहे है,उन्होंने आपातकाल में भी इंदिरा गांधी के शोषण का दंड भुगता है वे मीसाबंदी भी थे और कुनकुरी नगर पंचायत के मनोनीत अध्यक्ष सहित पिछले 20 वर्षों से सनातन धर्म समिति कुनकुरी के सम्मानित अध्यक्ष भी रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान में शामिल हुईं जशपुर विधायक रायमुनी भगत — विधानसभा परिसर में किया पौधरोपण।